17 नवम्बर को रिलीज हुई फ़िल्म #तुम्हारीसुलु आज भी दर्शकों को पसंद आ रही है । हैदराबाद, भारत के #आइनॉक्स (#जीकेवन) में 2 दिसम्बर को शाम 7. 35 के शो टाइम में थियेटर पूरा भरा हुआ था।फ़िल्म तो अच्छी थी ही लेकिन सबसे अच्छा यह लगा कि कुछ लोगों ने फ़िल्म के आखिरी में तालियाँ भी बजाई, जो कि आम तौर पर देखने को नहीं मिलता। मै फ़िल्म की पूरी कहानी नहीं बता रही बस इतना ही बता रही हूँ एक आम #गृहणी की कहानी है जो मस्त है खुश है अपनी जिंदगी में। उसे हर काम मे ,हर बात में बहुत मज़ा आता है , वो सब कुछ करना चाहती है क्या हुआ जो वो सिर्फ 12 क्लास तक ही पढ़ी है। निर्देशक सुरेश त्रिवेणी ने बहुत अच्छी फिल्म बनाई है । विद्या का काम तो हमेशा ही अच्छा होता है। बस इस बार काफी समय बाद उसकी कोई फ़िल्म #बॉक्सऑफिस पर भी अच्छी जा रही है। वैसे तो फ़िल्म #पद्मावती जिन कारणों से रिलीज नही हुई मैं उससे खुश नही हूँ लेकिन पद्मावती की वजह से शायद फ़िल्म तुम्हारी सुलु को ज्यादा दर्शक मिल पायें। तो देखिए फ़िल्म तुम्हारी सुलु । आपको अच्छी लगेगी।
