फिल्म का नाम है बागी : ए रिबेल फॉर लव , २ घंटे ३० मिनट की इस फिल्म में प्यार के लिये विद्रोह नहीं बल्कि केरल की मार्शल आर्ट कलारीपयट्टु का प्रदर्शन ही है यानि जो कुछ रॉनी (टाइगर श्रॉफ) ने इस फिल्म में अपने गुरु ( ग्रांड मास्टर शिफूजी शौर्या भारद्वाज , जो की असली जिंदगी में कमांडो ट्रेनर हैं ) से सीखा उसे फिल्म के खलनायक राघव ( सुधीर बाबू , भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और तेलुगु फिल्मों के कलाकार और तेलुगु अभिनेता महेश बाबू के रिश्तेदार हैं , सुधीर बाबू की यह पहली हिंदी फिल्म है ) के खिलाफ प्रयोग में लिया। जैसे फिल्म "कराटे किड " में जाडेन स्मिथ करता है अपने गुरु जैकी चैन से ट्रेनिंग लेने के बाद।
केरल से मार्शल आर्ट सीख कर हीरो बैंकॉक में विलेन और उसकी आर्मी को पीट कर आता है। केरल की हरियाली और बोट रेस भी दिखायी है निर्देशक सब्बीर खान ने जिन्होंने द रेड : रिडेम्पशन और तेलुगु फिल्म वर्षम को मिला कर बागी बना दी।
बारिश और हीरो - हीरोइन का गज़ब का कनेक्शन दिखाया है जब भी बारिश होती है श्रद्धा कपूर नाचने - गाने और भीगने लगती है चाहे रेलवे स्टेशन हो या बाज़ार।
अगर आप मार्शल आर्ट को पसंद करते हैं तो जाये आप यह फिल्म "बागी : ए रिबेल फॉर लव" देखने। क्योंकि इसमें प्यार , रोमांस नहीं बल्कि केरल की मार्शल आर्ट कलारीपयट्टु ही है। टाइगर ने इस आर्ट को परदे में दिखाने में बहुत मेहनत की है। फिल्म का पहला हिस्सा अच्छा कह सकते हैं। हाँ एक ख़ास बात कि हमारी सीधी सादी सी श्रद्धा कपूर ने भी मार्शल आर्ट करती दिखाई दी है , अच्छा लग रहा था इस तरह उन्हें एक्शन करते हुए।
इस फिल्म में भी श्रद्धा ने
अरमान मलिक के साथ गीत गाया है "सब तेरा " अच्छा है यह गीत। बाकी गीतों की धुनें पुरानी है। 


