शुक्रवार यानि १ अप्रैल को रिलीज़ हुई निर्देशक आर बाल्की की फिल्म "की एंड का " . जब इस फिल्म के प्रोमो शुरू हुए थे तभी से दर्शकों को उत्सुकता थी "की एंड का " को लेकर , कुछ लोगों को बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा था यह देखकर की, की यानि किया दफ्तर में काम करती है और का यानि कबीर घर संभालता है।
मैं आज यह फिल्म शाम ४ बजे के शो में देखने गयी करीब ४० प्रतिशत दर्शक थे हॉल में, उन्हें देखकर मैं यह सोचने लगी कि ये सारे आर बाल्की की वजह से ही थिएटर तक आये होंगे क्योंकि उनकी सभी फ़िल्में आम मसाला फिल्मों से थोड़ी हट कर ही होती हैं लेकिन कहीं ज्यादा ही हट कर हुई फिल्म "शमिताभ " की तरह यह फिल्म भी तब तो कुछ दर्शकों को हो सकता निराशा ही हाथ लगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
शुरू से आखिरी तक बांधे रखती है यह फिल्म , नया कॉन्सेप्ट है फिल्म का , क्यों घर संभालने वालों के काम को लोग अहमियत नहीं देते क्यों उन पर निकम्मेपन का ठप्पा लगा देते हैं , इन बातों को बहुत ही उम्दा तरीके से दिखाया है आर बाल्की ने। करीना , अर्जुन दोनों का काम अच्छा है। मैं यहाँ सारी कहानी और सारा सस्पेंस नहीं बता रही लेकिन आप फिल्म देख कर आइये निश्चित रूप से आपके पैसे वसूल होंगे और मज़े मज़े में बहुत कुछ बातें आपको सोचने पर भी मजबूर करेगीं।
एक सरप्राइज पैकेज है इस फिल्म में और वो है अभिनेत्री स्वरूप सम्पत, जो की बहुत सालों के बाद परदे पर नज़र आयी हैं साथ में बिग बी और जया बच्चन भी हैं फिल्म में , इस फिल्म की कुछ कहानी इन दोनों की एक बहुत ही लोकप्रिय फिल्म से मिलती है।
देखिये और एक अच्छी फिल्म देख कर आइये और मुझे बताइये की आपको कैसी लगी यह फिल्म।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें