इन दिनों ओ टी टी पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा छाई हुई हैं क्योंकि फरवरी और मार्च के २ महीनों में उनकी ३ फ़िल्में दर्शक देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं। पहली फिल्म थी उनकी नेट फ्लिक्स पर प्रसारित "द गर्ल ऑन द ट्रेन " जो कि फरवरी २०२१ में रिलीज़ हुई। इस मर्डर मिस्ट्री में परिणीति मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ इस फिल्म में अविनाश तिवारी , अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हाड़ी हैं। यह फिल्म ब्रिटिश लेखक पौला हॉकिंस की किताब पर आधारित है। निर्देशक ऋभु दासगुप्ता की इस फिल्म में परिणीति ने एक वकील की भूमिका अभिनीत की है। मीरा कपूर को उसका पति उसे धोखा देता है और किस तरह से उसे हत्या के जुर्म में फँसा देता है ? किस तरह से मीरा खुद को बेकसूर साबित करती है। यही सब दिखाया है इस फिल्म में । अच्छा अभिनय किया है परिणीति ने।
दूसरी फिल्म है "सायना " जो कि लोकप्रिय बैडमिंटन खिलाड़ी की उपलब्धियों पर बनी फिल्म है. वैसे तो यह फिल्म थियेटर में ही पहले रिलीज़ हुई थी। लेकिन ज्यादातर दर्शकों ने इस प्राइम वीडियो पर ही देखा है। निर्देशक अमोल गुप्ते की इस फिल्म के लिए अभिनेत्री परिणीति ने मेहनत तो बहुत की है लेकिन खिलाड़ी सायना से उनके शरीर की बनावट मिलती नहीं तो वो कुछ फिल्म में दर्शकों को कम पसंद आया है। फिर भी यह फिल्म आप परिणीति के लिए नहीं लेकिन सायना नेहवाल के लिए देख सकते हैं।
परिणीति की तीसरी फिल्म है "संदीप और पिंकी फरार " इस फिल्म का नाम थोड़ा अजीब है लेकिन फिल्म की कहानी अच्छी है। यशराज बैनर की इस फिल्म के निर्देशक है दिबाकर बनर्जी ,तो आप समझ सकते हैं कि कैसी फिल्म होगी। परिणीति और अर्जुन कपूर हैं मुख्य भूमिका में। दोनों ने ही अच्छा अभिनय किया है. कह सकते हैं कि अब तक की सभी आयी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है दोनों ने इस फिल्म में। परिणीति यानि संदीप -- सैंडी ,जहाँ एक बैंक की उच्च प्रतिनिधि बनी हैं वहीं अर्जुन सत्येंद्र -- पिंकी , हरियाणा पुलिस में हैं। दोनों के बीच किसी प्रकार की कोई मोहब्बत नहीं है फिल्म और नहीं किसी भी प्रकार का कोई सम्बन्ध। यह फिल्म भी आप प्राइम विडियो पर देख सकते हैं आपको अच्छी लगेगी। अन्य कलाकारों में जयदीप अहलावत , नीना गुप्ता और रघुवीर यादव हैं।

