पूरब कोहली और रसिका दुग्गल अभिनीत डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की चर्चित सीरीज़ "आउट ऑफ़ लव" अपने दूसरे सीज़न के ५ एपिसोड के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने है। पहला सीजन २०१९ में नवम्बर में आया था और दूसरा सीजन २०२१ के अप्रैल -- मई महीने में आया है। पहला सीजन भी दर्शकों ने खासा पसंद किया था और निस्संदेह दूसरा भी पसंद करेगें। ब्रिटिश रोमांटिक-थ्रिलर सीरीज़ डॉक्टर फॉस्टर पर आधारित इस शो के पहले सीजन को निर्देशक किया था तिग्मांशु धूलिया और ऐजाज़ खान ने जबकि दूसरे सीजन के निर्देशक हैं लोकप्रिय अनिरुद्ध सेन। कलाकारों में कोई बदलाव नहीं किया है। पूरब कोहली और रसिका दुग्गल ने सशक्त अभिनय से दर्शकों का पूरा मनोरंजन किया है। "आउट ऑफ़ लव" के दूसरे सीजन में शुरू के दो एपिसोड ३० अप्रैल को प्रसारित हुए जबकि बाकी हर सप्ताह में प्रसारित किये गये हैं।
इस शो की कहानी है आकर्ष ( पूरब कोहली ) और डॉ मीरा कपूर ( रसिका दुग्गल ) की , जो की पति पत्नी थे। आकर्ष ने अपनी पत्नी मीरा से बेवफाई की और अपने से उम्र में काफी छोटी लड़की आलिया ( मीनाक्षी चौधरी ) से मोहब्बत की और उसके साथ दिल्ली चला गया । दिल्ली में उसने आलिया जो कि बहुत अमीर घर की बेटी है उससे शादी की।
दूसरे सीजन में दिल्ली गया आकर्ष अपनी पत्नी आलिया और छोटी बच्ची के साथ ३ साल बाद इस इरादे से लौटा है कि मीरा कपूर से उसका जो बेटा है अभिषेक उसे अपने पास रखना है और मीरा को इस कदर सताना है कि वो परेशान होकर कुनूर छोड़कर चली जाये। दोनों ही पति पत्नी अपने बेटे अभिषेक को अपने पास रखने के हर हथकंडे अपनाते हैं। आखिरी में अभिषेक किसके पास रहता है और इन तमाम घटनाओं के बीच अभिषेक और आलिया किन मानसिक परिस्थितियों से गुज़रते हैं यह तो देखने लायक है ही।
जिन दर्शकों ने पहला सीजन नहीं देखा है वो भी दूसरे सीजन को पसंद करेगें क्योंकि पूरब कोहली और रसिका दोनों ने ही अच्छा अभिनय किया है। इन दोनों के अलावा अन्य कलाकार हैं कचरू, विश्वस किनी, आइशा चोपड़ा, हर्ष छाया आदि। तेलंगाना के कुनूर में शो की शूटिंग की गयी है। देखने में बहुत ही खूबसूरत है कुनूर। शो देखने के बाद आपका भी मन करेगा कि कुनूर में बस जायें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें