फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स" सही मायने में सन २०११ की सुपर हिट फिल्म "तनु वेड्स मनु " की सीक्वेल है। क्योंकि इस फिल्म की कहानी वही से शुरू होती है जहाँ पिछली फिल्म खत्म हुई थी. हास्य और ड्रामा से भरपूर फिल्म इस फिल्म में जहाँ दर्शकों को भरपूर हँसने का मौका है वहीँ दत्तो ( दोहरी भूमिका कंगना की ) में गज़ब का आत्म विश्वास देखने को मिलता है। कंगना तो इस समय अपने अभिनय की उस मुकाम पर हैं जहाँ वो अकेले ही फ़िल्में चलाने में माहिर हो गयी हैं।
क्या कभी किसी भी सोचा था कि कंगना की महिला प्रधान फ़िल्में एक के बाद एक आयेगीं और वो सफल भी होंगी। लेकिन अभी हम यहाँ बात कर रहे हैं फिल्म "तनु वेड्स मनु रिटर्न्स " की. तो सब कुछ अच्छा है फिल्म में जहाँ तनु चंचल है अपने में मस्त है वहीँ मनु बहुत ही शांत हैं और दत्तो आज के ज़माने की लड़की है जो अपने बल पर कुछ भी करने की तमन्ना रखती है. राजा अवस्थी फिल्म में पहले फिल्म की बजाय काफी शांत है. पप्पी केहिस्से में ज्यादा संवाद है।
चिंटू ( मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ) तनु का नया प्रेमी है। दत्तो के भाई के रूप में (राजेश शर्मा ) ने भी प्रभावित किया है। लेखक हिमांशु शर्मा और निर्देशक आनंद रॉय ने सभी से अच्छा काम लिया है
कुल मिलाकर इस सप्ताह दर्शकों के लिये अच्छी फिल्म है 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स" जिसे पूरा परिवार एक साथ मिलकर देख सकता है और हंस सकता है बगैर एक दूसरे से आँखे चुराते हुए। अभी तक कैमरे से कबूतर निकलता हुआ सुना था लेकिन इस फिल्म में दत्तो (कंगना ) के हाथ से कई कबूतर उड़ते दिखाई दिए हैं।
आप भी इस फिल्म को देखें और बताइये आपको कैसी लगी ?


