क्यों देखें फिल्म #पीकू क्योंकि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन हैं और आप बच्चन साहब के प्रशंसक हैं तब तो आप को इस फिल्म को देखना ही चाहिये। साथ ही ख़ूबसूरती से फिल्माये गये पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्तों को देखना चाहते हैं।
शुरू से आखिरी तक फिल्म में बच्चन ही बच्चन हैं। फिल्म की कहानी देखें तो
बस कब्ज़ पर आधारित है। करीब ७० साल के भास्कोर बनर्जी को कब्ज़ की बिमारी है वो सारी फिल्म में इसी के बारें में बात करते हैं उनके घर में बस इसी के बारें में बातें होती हैं।
हास्य और भरपूर ड्रामा है फिल्म में। कुछ इमोशनल सीन भी हैं फिल्म में, जो आँखे नम कर जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बातें भी फिल्म में जिसके लिये मन नही मानता की कोई पिता अपनी बेटी के बारें में इतना खुल कर बोल सकता है कि उसकी बेटी वर्जिन नही है वो भी किसी दूसरे पुरुष के सामने।
दीपिका और इरफ़ान का काम अच्छा है जितना भी उनके हिस्से में आया है। फिल्म के निर्माता - निर्देशक इस फिल्म का नाम 'भेजा फ़्राय -३' भी रखते तो ज्यादा अच्छा होता।
फिल्म 'आनंद' में भी अमिताभ बच्चन का नाम भास्कर बनर्जी था।
good hai
जवाब देंहटाएं