अजय देवगन की फिल्म "शिवाय" जिसका सभी को बेताबी से इंतज़ार था लेकिन यह फिल्म उस तरह से प्रभावित नही कर सकी जैसे की दर्शकों को उम्मीद थी। हालाँकि एक्शन बहुत ही अच्छे हैं फिल्म में, लेकिन फिर भी फिल्म कहीं - कहीं बहुत धीमी हो जाती है दर्शकों को उँबासी आने लगती है ।
फिल्म के शुरुआत में जिस तरह से गीत "बोलो हर हर " से अजय देवगन की एंट्री होती है वो बहुत ही अच्छा है देखने। पौन घण्टे की फिल्म एडिट हो जाये तो दर्शक बिना ऊबे हुए फिल्म का आनंद उठा सकते हैं। क्योंकि फिल्म की कहानी तो पुरानी ही है उस पर दृश्य बहुत लंबे हैं। हीरो - हीरोइन मिले प्यार हुआ , हीरोइन गर्भवती हो गयी उसे बच्चा नही चाहिए उसकी मजबूरी है, हीरो को बच्चा चाहिए। बच्चे के जन्म के बाद हीरोइन अपने देश वापस चली गयी। अकेला हीरो बेटी को पालता है। थोड़ी बड़ी होने पर बेटी को अपनी माँ के बारें में पता चलता है उसे अपनी माँ से मिलना है। हीरो ले जाता है मिलाने फिर बेटी किडनैप हो जाती है। बस शिवाय का सिंघम जाग जाता है। यानि एक्शन ही एक्शन वैसे पिता - पुत्री के बीच के दृश्य बहुत भावुक करने वाले हैं।
"बोलो हर हर महादेव " गीत अच्छा है , लेकिन कैलाश खेर के गाये गीत का फिल्मांकन बहुत ही बुरा है। "तेरे नाल इश्का " में सायशा सैगल को पता नही क्यों बाथ टब में दिखाया ? सायशा अच्छी लगी हैं फिल्म में। वीर दास ने अच्छा काम किया है। एरिका कार और एबीगेल एमेस का काम भी अच्छा है।
अजय देवगन की कहानी है निर्देशन भी उन्हीं का तो हर फ्रेम में वो ही है। फिल्म का नाम शिवाय जरूर है लेकिन फिल्म धार्मिक नही है . २८ अक्टूबर को रिलीज़ हुई फिल्म "शिवाय " ने ४ दिनों में कुल कमाई की है ४५. ९१ लाख जबकि ९५ करोड़ में बनी है।
"शिवाय " और "ऐ दिल है मुश्किल " दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज़ होने पर अजय देवगन के कहा था कि ," जो फिल्म अच्छी होगी वो ही सफल होगी। " अब देखते हैं कौन सी हिट होगी वैसे अभी तक कमाई में देखें तो करन जौहर की फिल्म आगे है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें