पी वी आर आइकॉन , वर्सोवा अँधेरी वेस्ट , मुम्बई , तारीख़ ९ दिसम्बर , फिल्म "बेफ़िक्रे " शो टाइम १ बजकर २० मिनट , मात्र २० % दर्शकों की उपस्थिति। आज ही रिलीज़ हुई फिल्म बेफ़िक्रे और आज ही हुआ यह हाल। ट्रेलर देखकर ही यह समझ आ गया था कि फिल्म कैसी होगी ? जहाँ से छिछोरे पन की शुरुआत होता है वहीं से समझ लीजिये यह फिल्म शुरू होती है। फिल्म की कास्टिंग शुरू , साथ में गाना "लबों का कारोबार " शुरू साथ में करीब १० - १५ जोड़ियाँ परदे पर किस करती हुई दिखाई देती हैं।
हवस के पुजारियों के लिए बनाई गयी इस फिल्म की कहानी पुरानी है ऐसी कई फ़िल्में पहले भी आ चुकी हैं जिनमें नायक - नायिका यह कहते हैं कि कभी भी एक दूसरे को आई लव यू नही कहेगें लेकिन लिव इन में रहेगें।
लेकिन जब - जब अलग - अलग शादी करने जा रहे होते हैं तब आखिरी समय में उन्हें समझ आता है कि उन्हें यह शादी नही करनी क्योंकि वो तो किसी दूसरे से प्यार करते हैं और फिर उबाऊ लंबे दृश्य और बेवकूफी भरे सीन।
कहीं पढ़ा था कि आदित्य चोपड़ा ने अपनी और रानी की प्रेम कहानी और शादी को समर्पित की है यह फिल्म। वाह क्या बात है इससे अच्छी फिल्म नही बना पाये अपनी और रानी की प्रेम कहानी के लिये।
एक अच्छी प्रेम कहानी देखना चाहते हैं तो आपको यह फिल्म निराश करेगी लेकिन अगर आप को किस और सेक्स के लिए पागल जोड़े को देखना है तो आपको पसन्द आयेगी। आज के हमारे युवा दर्शकों को हो सकता है अच्छी लगे यह फिल्म "बेफ़िक्रे " क्योंकि उन पर पाश्चात्य देशों का प्रभाव ज्यादा हो गया है। कहानी के साथ लिप लॉक होता तो शायद फिल्म बेहतर होती। आप शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्म देखना पसन्द करते हैं तो यह फिल्म "बेफ़िक्रे "आपके लिए ही है।
बेफ़िक्रे में रनवीर और वानी ने इमरान हाशमी को भी पीछे छोड़ दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें