सिने मैक्स, वर्सोवा, मुंबई। सुबह ११. ३० का शो, सुहाना मौसम मुंबई का और टिकट खिड़की का भी, क्योंकि अब एक बहुत बड़ा दर्शक वर्ग सोमवार और मंगलवार के दिन सुबह फिल्म देखने लगा है शायद इसलिये भी क्योंकि टिकट दर सस्ती होती है. इन दर्शकों में आम दर्शक ही नही होते बल्कि फिल्म और टी वी से जुडी कई जाने - माने चेहरे भी होते हैं.
टी वी और फिल्म अभिनेत्री #अलका अमीन भी हमारे से आगे वाली लाइन में बैठी फिल्म देख रही थी. जितनी अच्छी वो परदे पर हैं उतनी ही अच्छी ही वो असली जिंदगी में भी हैं क्योंकि जब हमें हॉल सहायक की जरुरत हुई तो वो खुद उसे बुला कर लायीं, बहुत - बहुत धन्यवाद आपका।
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट के हिसाब से ही पता चल जाता है कि इस फिल्म के दर्शक किस उम्र विशेष के होंगे तो जैसा अनुमान था इस फिल्म में भी युवा दर्शक ही ज्यादा थे। ७० % सीट भरी थी तो अच्छा लगा देख कर क्योंकि "हमारी अधूरी कहानी " में तो हाल - बेहाल था। सबसे अच्छा यह था की दर्शक हर अच्छे डांस मूव को सराहा भी रहे थे।
"अगर जो कोई संगीत महसूस कर सकता है वो नाच भी सकता है" बिलकुल सही संवाद है फिल्म "ए बी सी डी - २ " का। लेकिन किसी भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की डांस प्रतोयोगिता जीतने या जिंदगी में एक मुकाम हासिल करने के लिये समर्पण , त्याग और मेहनत की जरुरत होती है। जिनको डांस में जरा भी रूचि है वो इस फिल्म को पसंद करेगें , हालांकि टी वी पर तो अब डांस रियल्टी शो की भरमार हो गयी है फिर बड़े परदे और थ्री डी एफ़ेक्ट के साथ इस फिल्म को देखना अच्छा लग रहा था लेकिन जितना अच्छा डांस था इस फिल्म का उतना ही अच्छा संगीत भी होता तो और अच्छा होता।
हालांकि फिल्म में मुख्य कलाकार वरुण धवन और श्रद्धा हैं लेकिन निर्देशक रेमो ने राघव जुयल , लॉरेन गोटटलिब, धर्मेश येलांदे , पुनीत आदि सभी डांसर को पूरा मौका दिया है फिल्म में , जब भी फिल्म में डांस होता था तो ऐसा नही लगा की फिल्म का नायक वरुण हैं लगता था की एक ग्रुप परफॉर्म कर रहा है न की एक नायक या नायिका। असली जिंदगी के २ डांसर की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में अगर दर्शक कहानी खोजने निकलेगें तो कहीं भी नही दिखाई देगी उन्हें अगर डांस का लुत्फ़ उठाने जायेगे तो निस्संदेह आपको फिल्म अच्छी लगेगी। कुछ डांस मूव तो बहुत बेहतरीन हैं जिन्हें आप पलक बिना झपकाएँ देखेगें।
अभिनेता वरुण धवन के बारें में सब जानते ही हैं कि वो अच्छे डांसर हैं लेकिन इस फिल्म से श्रद्धा कपूर को भी फायदा मिलेगा क्योंकि अभी तक उन्हें रोने - धोने और सीधे - सादे से ही रोल मिलें हैं लेकिन अब उन्हें फिल्म में नाचने के भी भरपूर मौके मिल सकेगें।
बहुत सारा डांस देखना है आप जरूर जायें फिल्म #एबीसीडी - २
--फिल्म "ए बी सी डी -२"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें